रॉकस्टार MCQ सीरीज | सप्ताह 02

साप्ताहिक प्रश्नमाला 02

(12 अक्टूबर - 18 अक्टूबर)


Q. 1. सतत जलवायु कार्रवाई के लिए गठबंधन [Coalition for Sustainable Climate Action: CSCA] के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस गठबंधन की शुरुआत वर्ष 2012 में आयोजित रिओ+20 के दौरान की गई थी।

  2. निजी एवं सार्वजनिक कॉर्पोरेट क्षेत्र के साथ जुड़ाव को संस्थागत बनाने के लिए।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(A). केवल 1

(B). केवल 2

(C). 1 और 2 दोनों

(D). न तो 1, न ही 2


Q. 2. निम्न में से कौन-सा सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन द्वारा आरंभ नही किया गया है?

(A). सुर्यपुत्र पुरस्कार

(B). दिवाकर पुरस्कार

(C). कल्पना चावला पुरस्कार

(D). विश्वेश्वरैया पुरस्कार


Q. 3. निम्न में से किन कार्यों के लिए आधार का उपयोग अनिवार्य हैं या किया जा सकता हैं :

  1. जन्म व मृत्यु के पंजीकरण

  2. बैंक में खाता खोलने के लिए

  3. सब्सिडी प्राप्त करने के लिए

  4. मोबाइल कनेक्शन लेने हेतु

  5. स्कूल में प्रवेश लेने के लिए 

  6. आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए

नीचे दिए गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

(A). केवल 1, 2 और 3

(B). केवल 3 और 6

(C). केवल 2 और 3

(D). केवल 2, 3, 4,5,6


Q. 4. आधार के उपयोग के संदर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिए : 

  1. राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर आधार का डेटा साझा करने की अनुमति प्रदान की गई हैं।

  2. निजी कंपनियों आधार की मांग कर सकती है।

  3. यदि आधार स्वेच्छा से प्रदान किया जाता है, तो इसे डेटाबेस में पूर्ण रूप में भंडारित नहीं किया जाना चाहिए।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(A). केवल 3

(B). केवल 2

(C). केवल 2 और 3

(D). केवल 1, 2 और 3


Q. 5. एक्वापोनिक्स के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इसमें पारंपरिक खेती की तुलना में 90% कम जल का प्रयोग होता है।

  2. यह मत्स्य पालन के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(A). केवल 1

(B). केवल 2

(C). 1 और 2 दोनों

(D). न तो 1, न ही 2


Q. 6. राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. दो या अधिक मान्यता प्राप्त दलों का एक ही चुनाव चिन्ह हो सकता है, बशर्ते वे अलग-अलग राज्यों से चुनाव लड़ रहे हों।

  2. निर्वाचन आयोग को किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के भीतर प्रतिद्वंद्वी समूहों या वर्गों के मध्य चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर उत्पन्न विवाद पर निर्णय करने का अधिकार प्राप्त है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(A). केवल 1

(B). केवल 2

(C). 1 और 2 दोनों

(D). न तो 1, न ही 2


Q. 7. सुर्ख़ियों में रहे कपिला अभियान का संबंध किस-से हैं ?

(A). स्वदेशी गाय की नस्ल के संवर्धन हेतु कार्यक्रम (B). प्राचीन कालीन दर्शनों के डिजिटलीकरण हेतु परियोजना (C). कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए आयुर्वेदिक औषधि (D). बौद्धिक संपदा साक्षरता एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम




उत्तरमाला



Ans. 1. (B)

  • हाल ही में, निजी एवं सार्वजनिक कॉर्पोरेट क्षेत्र के साथ जुड़ाव को संस्थागत बनाने के लिए सतत जलवायु कार्रवाई के लिए गठबंधन (Coalition for Sustainable Climate Action: CSCA) की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance: ISA) की तीसरी आम सभा की आभासी बैठक के दौरान की गई।

  • हाल ही में, ISA फ्रेमवर्क समझौते ने उष्णकटिबंध क्षेत्र के बाहर स्थित देशों सहित संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को ISA में शामिल होने की अनुमति प्रदान की है।


Ans. 2. (A)

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (International Solar Alliance: ISA) की तीसरी आम सभा की आभासी बैठक के दौरान दिए गए पुरस्कार इस प्रकार हैं -दिवाकर पुरस्कार, कल्पना चावला पुरस्कार, विश्वेश्वरैया पुरस्कार


Ans. 3. (B)

  • वर्ष 2018 में, आधार योजना को संवैधानिक रूप से वैध ठहराते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि आधार को बैंक में खाता खोलने, मोबाइल कनेक्शन लेने और स्कूल में प्रवेश के लिए अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता है। जन्म व मृत्यु के पंजीकरण के लिए भी आधार अनिवार्य नहीं है।

  • हालांकि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आधार आवश्यक है और इसे पैन (PAN) के साथ जोड़ना भी अनिवार्य किया गया है। सब्सिडी प्राप्त करने के लिए भी आधार अनिवार्य हैं।


Ans. 4. (A)

  • आधार के उपयोग को लेकर निम्न उपायों पर विचार किया जाता हैं :

    • उच्चतम न्यायालय ने उस प्रावधान को निरस्त कर दिया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर आधार का डेटा साझा करने की अनुमति प्रदान की गई थी। 

    • निजी कंपनियों द्वारा अपनी सेवाओं के लिए आधार की मांग नही की जा सकती है।

    • यदि आधार स्वेच्छा से प्रदान किया जाता है, तो इसे डेटाबेस में पूर्ण रूप में भंडारित नहीं किया जाना चाहिए। न ही इसका उल्लेख दस्तावेज़ों पर किया जाना चाहिए।


Ans. 5. (C)

  • एक्वापोनिक्स को एक्वाकल्चर (छोटे-छोटे टैंकों में मत्स्य पालन) और हाइड्रोपोनिक्स (मृदा रहित पादप कृषि) का मिश्रण माना जाता है। इसमें पारंपरिक खेती की तुलना में 90% कम जल का प्रयोग होता है।

  • इसमें मत्स्य पालन और पौधे दोनों लाभान्वित होते हैं, मत्स्य पालन से प्राप्त पोषक तत्वों से भरपूर जल पौधों के लिए प्राकृतिक खाद प्रदान करता है और पौधे मछली के लिए जल को शुद्ध करने में मदद करते हैं।


Ans. 6. (C)

  • राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्हों का निर्धारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रतीक (आरक्षण और आवंटन) (संशोधन) आदेश, 2017 {Election Symbols (Reservation and Allotment) (Amendment) Order, 2017} के अंतर्गत किया जाता हैं।

  • दो या अधिक मान्यता प्राप्त दलों का एक ही चुनाव चिन्ह हो सकता है, बशर्ते वे अलग-अलग राज्यों से चुनाव लड़ रहे हों। निर्वाचन आयोग को किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के भीतर प्रतिद्वंद्वी समूहों या वर्गों के मध्य चुनाव चिन्ह पर दावे को लेकर उत्पन्न विवाद पर निर्णय करने का अधिकार प्राप्त है।


Ans. 7. (D)

  • कपिला अभियान (Kalam program for IP literacy and awareness :Kapila), बौद्धिक संपदा साक्षरता एवं जागरूकता के लिए कार्यक्रम हैं, जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा छात्रों को उनके नवाचारों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार प्राप्त करने के लिए जागरूक करने हेतु चला रहा हैं।

Reactions