रॉकस्टार MCQ सीरीज प्रोग्राम | UPSC PRELIMS 2021

IAS LOGICS द्वारा एक नवीन पहल के रूप में UPSC PRELIMS 2021 के लिए एक साप्ताहिक प्रश्न माला श्रृंखला शुरू की जा रही हैं। इसके तहत कुछ प्रश्न हर सप्ताह अपलोड किए जाएंगे। जिनके उत्तर उसी पेज पर दो घंटे के अंतराल पर प्रकाशित किए जाएंगे। इस प्रकार परीक्षा होने तक अभ्यर्थियों द्वारा काफी प्रश्नों का अभ्यास कर लिया जाएगा। इसमें करंट अफेयर्स से लेकर मुख्य विषयों के प्रश्न भी शामिल रहेंगे। इस श्रंखला के प्रथम चरण में दिसंबर तक प्रत्येक सप्ताह दस प्रश्न शामिल किए जाएंगे, आगे जनवरी से इसमें वृद्धि की जाएगी। इसका मासिक विशेषांक भी आपको पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा।

छात्रों को आकर्षित करने के लिए इस श्रृंखला का नाम रॉक स्टार रखा जा रहा हैं। इसमें छात्रों को अधिकतम प्रश्नों के अभ्यास कराने का लक्ष्य रखा गया हैं।

छात्रों की सुविधा के लिए इस श्रृंखला में निम्न सुविधाएँ प्रदान की जाएगी :
  1. मुख्य वेबसाइट पर प्रश्न और उनके उत्तर देखे जा सकते हैं।
  2. इन प्रश्नों को संस्था के फेसबुक और इन्सटाग्राम पेज पर भी अपलोड किया जाएगा।
  3. जो छात्र नियमित रूप से इन प्रश्नों तक पहुँच में अक्षम हैं, वे इस पेज पर आकर उनके संग्रह की पीडीऍफ़ भी डाउनलोड कर सकेगा।
हम आपको आगामी प्रीलिम्स परीक्षा में अधिक स्कोर हासिल करने वाला रॉक स्टार बनाने का लक्ष्य और उद्देश्य रखते हैं। इसलिए आप हमारे साथ जुड़े रहे।

Reactions